पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से की मतदान करने की अपील, रिकॉर्ड मतदान की जताई उम्मीद

Ads

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से की मतदान करने की अपील, रिकॉर्ड मतदान की जताई उम्मीद

  •  
  • Publish Date - April 29, 2019 / 03:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज हो रहे चुनाव में लोगों से वोट डालने की अपील की है। मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज आम चुनाव के एक और चरण की वोटिंग हो रही है। मुझे पूरी आशा है कि आज पहले के 3 चरणों के मुकाबले रिकॉर्ड मतदान होगा।

उन्होंने आगे कहा, मैं युवा वोटर्स से खासतौर पर अपील करता हूं कि वो पोलिंग बूथ जाएं और मताधिकार का प्रयोग करें। बता दें कि आज नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। आज महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग हो रही है।

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जाएंगे। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, बाबुल सुप्रियो और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी, भाकपा के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा  सहित 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

यह भी पढ़ें : चौथे चरण का मतदान, 9 राज्यों की 72 सीटों पर 943 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज 

इस चरण में करीब 12.79 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चौथे चरण के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा। बीजेपी  और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Another phase of the General Elections begins today. I hope those voting today do so in large numbers and break the voting records of the previous three phases. <br><br>A special appeal to young voters to head to the polling booth and exercise their franchise.</p>&mdash; Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) <a href=”https://twitter.com/narendramodi/status/1122671353977425920?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 29, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>