PM Modi Appeals to Indian | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: PM Modi Appeals to Indian भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए प्रसिद्ध नौतपा (Nautapa 2026) की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। दिन होते ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बढ़ते गर्मी को देखते हुए पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से त्रस्त जनता को सावधानी बरते।
PM Modi Appeals to Indian पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें।’
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।’
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2026