JNU Students Sexual Harassment News: जेएनयू में छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न, 10 छात्राओं ने दर्ज कराई लिखित शिकायत, मचा हड़कंप / Image : Facebook
नई दिल्ली: JNU Students Sexual Harassment News देश की राजधानी दिल्ली स्थित जेएनयू एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल जेएनयू के 10 10 छात्राओं ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया जा रहा कि सभी ने प्रबंधन से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी को जांच के निर्देश दिए हैं।
JNU Students Sexual Harassment News मिली जानकारी के अनुसार छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ करीब 1 महीने पहले यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि प्रोफेसर ने कुछ छात्रों को कैंपस स्थित अपने आवास पर होने वाली बैठकों में बुलाया। वहां कथित तौर पर उन्होंने छात्रों के साथ अनुचित यौन व्यवहार करने की कोशिश की। कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रोफेसर कक्षा के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करते थे। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
मामला में फिलहाल विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति के पास है और जांच जारी है। इसलिए जांच पूरी होने तक शिकायतों में लगाए गए आरोपों को आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि शुरुआती शिकायत के बाद जब अन्य छात्रों को मामले की जानकारी मिली तो कई वरिष्ठ छात्रों ने भी अपनी शिकायतें सामने रखी। इससे मामले का दायरा बढ़ गया और विश्वविद्यालय की ICC ने शिकायतों की जांच शुरू की। बता दें कि विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जांच और उनके निपटारे के लिए ICC निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम करती है।
कहा जा रहा है कि फिलहाल माममले में आईसीसी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि जांच कहां तक पहुंची है। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रबंधन या कुलपति की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में आगे की स्थिति ICC की जांच और उसके निष्कर्ष पर निर्भर करेगी।