प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचे

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 10:53 AM IST

चाबुवा, 14 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जहां उन्होंने एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे और 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री का चाबुवा हवाई क्षेत्र पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

मोदी भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान से डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर स्थित ईएलएफ के लिए रवाना हुए।

अधिकारियों ने बताया कि वह ईएलएफ में उतरेंगे और 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 4.2 किलोमीटर लंबी इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे, जो पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली सुविधा है।

मोदी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा प्रस्तुत 40 मिनट के हवाई प्रदर्शन को भी देखेंगे, जिसमें लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।

इसके बाद वह ईएलएफ से सी-130 विमान से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना