Reported By: Ranjan Dave
,Prem Baisa Death Case/ image source: shaileshvermasp
Prem Baisa Death Case: जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमय मौत को 18 दिन पूरे होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपनी जांच में अस्थमा व फेफड़े संबंधित बीमारी से कार्डियक अरेस्ट से मौत की वजह बताई है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने इस बात से स्पष्ट (Prem Baisa Death Case) इनकार किया है कि, प्रेम बाईसा की मौत में किसी प्रकार का षड्यंत्र रचा गया हो उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम के बाद एफएसएल और विसरा रिपोर्ट मिलने के साथ लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है। जांच में सामने आया कि बिना डॉक्टर की विधिवत पर्ची के इंजेक्शन लगाया गया। इतना ही नहीं, संबंधित पर्ची भी उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी। यही लापरवाही साध्वी प्रेम बाईसा की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बनी।
Prem Baisa Death Case: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने आज इस पूरे मामले पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए खुलासा किया और कहा कि, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, एफएसएल और विसरा रिपोर्ट के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं डॉक्टरों की ओपिनियन के आधार पर यह निष्कर्ष सामने आया है कि साध्वी प्रेम बाईसा को (Prem Baisa Death Case) फेफड़ों से संबंधित गंभीर बीमारी थी। अस्थमा की समस्या के चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उनकी मृत्यु हुई।प्राथमिक जांच में कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित पर लापरवाही प्रमाणित पाई गई है।
Prem Baisa Death Case: पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अब संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में अब तक 44 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, 106 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली गई है और 37 नमूने एफएसएल भेजे गए थे। (Prem Baisa Death Case) 18 दिन की गहन जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है। वहीं, साध्वी प्रेम बाईसा के पिता विरामनाथ अब भी उपवास पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-