भिवंडी में महापौर चुनाव से पहले पूर्व महापौर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

Ads

भिवंडी में महापौर चुनाव से पहले पूर्व महापौर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 12:19 AM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 12:19 AM IST

ठाणे, 14 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में महापौर पद के चुनाव से पहले चार पार्षदों वाली एक स्थानीय पार्टी के प्रमुख को शनिवार को कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भिवंडी महानगरपालिका में महापौर पद का चुनाव 20 फरवरी को होना है।

ठाणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पूर्व महापौर और कोणार्क विकास पार्टी (केवीए) के प्रमुख विलास रघुनाथ पाटिल को 2025 के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में संलिप्तता के आरोप में हिरासत में लिया है। उन पर लोगों को घर दिलाने के बहाने ठगी करने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पाटिल को भिवंडी की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा गोला रंजन

रंजन