Janjgir Champa Crime News: युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ads

Janjgir Champa Crime News: धरदेई गांव में युवक राहुल चौहान की हत्या के मामले में 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Reported By: Rajkumar Sahu

    ,
  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 09:48 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 09:51 PM IST

Janjgir Champa Crime News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • शिवरीनारायण पुलिस ने सुलझाई युवक के हत्या की गुत्थी।
  • पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
  • अनन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

Janjgir Champa Crime News: जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव में युवक राहुल चौहान की हत्या के मामले में 2 नाबालिग लड़के सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी राजवीर अनंत राहौद का रहने वाला है, जिसे जेल भेजा गया है। (Janjgir Champa Crime News) पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू, बाइक को जब्त किया है।

इस वजह से की थी हत्या

Janjgir Champa Crime News: पुलिस ने पूर्व में घटना में शामिल एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव के दर्रा गांव का युवक राहुल चौहान, 11 फरवरी को शिवरीनारायण से मेला देखकर अपनी मौसी के घर धरदेई गांव आया था। वह एक लड़की से बात करता था, राहुल के आने से आरोपी को दिक्कत थी, इस बात से (Janjgir Champa Crime News) गांव का युवक नाराज रहता था। इसको लेकर युवक राहुल चौहान की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

Janjgir Champa Crime News: युवक के शव पर चोट के निशान थे। पीएम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ था। पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को (Janjgir Champa Crime News) गिरफ्तार किया था। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इधर, पुलिस ने मामले के फरार आरोपी राजवीर अनंत और अन्य 2 नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-