Liquor Shops Closed/ Image Credit: IBC24 File
जयपुरः Liquor Shops Closed अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं और राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, जयपुर में 16 फरवरी से शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब की बिक्री का समय बढ़ाने और प्रशासन की तरफ से बेवजह परेशान करने के आरोप में शराब बेचने वाले व्यापारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस निर्णय से जयपुर शहर में शराब की 350 से ज्यादा दुकानें बंद रहेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स में शराब बेचने वाले व्यापारियों का संगठन राज लिकर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष निलेश मेवाड़ा ने हवाले से बताया गया है कि सरकार ने जो आबकारी नई पॉलिसी बनाई है, उसमें शराब कारोबारियों पर शराब की बिक्री ज्यादा बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य पूरा नहीं करने पर भारी पेनल्टी का प्रावधान पॉलिसी में किया है, लेकिन इसके विपरित शराब की बिक्री का समय सरकार ने नहीं बढ़ाया। ऐसे में कम समय और प्रशासन के नए-नए नियमों से शराब कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।
Liquor Shops Closed वहीं, दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से शराब की निर्धारित समयवधि (सुबह 10 से शाम 8 बजे तक) में भी ठेकेदारों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, जिसका प्रभाव शराब बिक्री पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया- इस संबंध में हम सोमवार को आबकारी कमिश्नर को ज्ञापन देने जाएंगे और वहां अपनी समस्याएं रखेंगे। अगर सरकार और प्रशासन हमारी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाता तो दुकान बंद का निर्णय आगे भी जारी रखेंगे।