प्रधानमंत्री मोदी ने गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर शोक जताया
Modified Date: June 1, 2026 / 01:14 pm IST
Published Date: June 1, 2026 1:14 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर सोमवार को शोक जताते हुए कहा कि उनकी सुरीली आवाज और भावपूर्ण गायन ने देश के सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया।

कल्याणपुर का रविवार शाम यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन से दुखी हूं। उनकी सुरीली आवाज और भावपूर्ण गायन ने हमारे सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के बीच विशेष स्थान बनाया। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’’

कल्याणपुर ने अपनी सुरीली आवाज से 1960 और 1970 के दशक के बीच लोकप्रियता हासिल की।

कल्याणपुर ने ‘बहना ने भाई की कलाई में, ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ तथा ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे कई लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज दी।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में