नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा के चुनाव में उनकी “ऐतिहासिक जीत” पर बधाई दी।
जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन का रविवार को हुए संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करना लगभग निश्चित है।
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सनाए ताकाइची प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आपकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
भाषा अमित नरेश
नरेश