प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी
Modified Date: September 28, 2023 / 02:20 pm IST
Published Date: September 28, 2023 2:20 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत की 10 मीटर पुरुष एयर पिस्टल टीम को बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एशियाई खेलों में हमारी उल्लेखनीय 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम को निशानेबाजी में एक और स्वर्ण! सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने अपनी सटीकता और कौशल से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’

मोदी ने अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हमारी समर्पित और प्रतिभाशाली रोशिबिना देवी नाओरेम ने वुशु की 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता है। उन्होंने असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्टता दिखाई है। उनका अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी सराहनीय है। उन्हें बधाई।’’

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक और स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत, चीमा और शिव नरवाल की टीम ने चीनी टीम को करीबी अंतर से हराकर जीत दर्ज की, जिससे भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक मिला।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में