मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को बधाई दी

मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को बधाई दी

मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम को बधाई दी
Modified Date: July 21, 2026 / 09:03 am IST
Published Date: July 21, 2026 9:03 am IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एंडी बर्नहम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हैं।

लेबर पार्टी के नवनिर्वाचित नेता एंडी बर्नहम ने सोमवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर एंडी बर्नहम को हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हैं तथा दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा तथा लोगों के बीच संबंधों सहित अनेक क्षेत्रों में व्यापक सहयोग है।

मोदी ने उम्मीद जताई कि इस महीने व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता लागू होने के साथ ही भारत-ब्रिटेन की द्विपक्षीय साझेदारी और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने तथा हमारे साझा ‘विजन 2035’ को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।’’

भाषा शफीक खारी

खारी


लेखक के बारे में