प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को राजा पर्व की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को राजा पर्व की शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्य रूप से ओडिशा में मनाए जाने वाले ‘राजा पर्व’ के अवसर पर सोमवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह त्योहार समाज में खुशी और सद्भाव की भावना को और मजबूत करेगा।
राजा पर्व, या मिथुन संक्रांति, तीन दिन तक मनाये जाने वाला एक त्योहार है जो सौर माह मिथुन की शुरुआत का प्रतीक है, जिससे मानसून का मौसम शुरू होता है।
यह ओडिशा में कृषि वर्ष का भी स्वागत करता है।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजा पर्व के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह विशेष पर्व समाज में सुख और सद्भाव की भावना को और गहरा करे। सभी को समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।’’
भाषा प्रशांत सुभाष
सुभाष

Facebook


