PM Narendra Modi Enjoys Jhalmuri / Image Source : X
नई दिल्ली : PM Narendra Modi Enjoys Jhalmuri पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो सामने आया है। रविवार को एक के बाद एक चार बड़ी रैलियां करने के बाद, पीएम मोदी झाड़ग्राम में अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। कुर्ते और लाल स्टोल वाले अपने ‘बंगाली अवतार’ में सजे पीएम ने वहां न केवल झालमुड़ी का लुत्फ उठाया, बल्कि दुकानदार और वहां मौजूद महिलाओं के साथ काफी हंसी-मजाक भी किया।
सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर साझा किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी दुकानदार से झालमुड़ी का दाम पूछते नजर आ रहे हैं। जब दुकानदार ने बताया कि झालमुड़ी 10 और 20 रुपये की है, तो पीएम मोदी ने बड़े ही मजाकिया लहजे में कहा “ठीक है खिलाओ, प्याज डालना… प्याज खाता हूँ, लेकिन दिमाग नहीं!” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।
ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
इतना ही नहीं, झालमुड़ी खाने के बाद जब पीएम पैसे देने लगे, तो दुकानदार ने संकोच किया। लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर उसे पैसे दिए और ईमानदारी से भुगतान किया। पीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि व्यस्त रविवार के बीच इस स्वादिष्ट और मसालेदार झालमुड़ी ने उनकी थकान मिटा दी। प्रधानमंत्री का यह देसी और बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
ব্যস্ত রবিবারে পশ্চিমবঙ্গ জুড়ে চারটি জনসভার ফাঁকে, ঝাড়গ্রামে সুস্বাদু ঝালমুড়ি খেলাম। pic.twitter.com/VqIrc0zrmR
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026