PM Narendra Modi Enjoys Jhalmuri : काफिला रुकवा कर मोदी ने खरीदी झालमुड़ी! दुकानदार ने पूछा- प्याज डालूं? पीएम ने दिया मजेदार जवाब, जानकर आप भी लगाने लगेंगे ठहाके

पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे रुककर झालमुड़ी खाते नजर आए और अपने मजेदार अंदाज से लोगों को हंसा दिया।

PM Narendra Modi Enjoys Jhalmuri : काफिला रुकवा कर मोदी ने खरीदी झालमुड़ी! दुकानदार ने पूछा- प्याज डालूं? पीएम ने दिया मजेदार जवाब, जानकर आप भी लगाने लगेंगे ठहाके

PM Narendra Modi Enjoys Jhalmuri / Image Source : X

Modified Date: April 19, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: April 19, 2026 7:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चुनावी दौरे के बीच पीएम मोदी ने अचानक दुकान पर लिया ब्रेक
  • झालमुड़ी खाते हुए किया मजाक, लोग हंसी से लोटपोट
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली : PM Narendra Modi Enjoys Jhalmuri पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो सामने आया है। रविवार को एक के बाद एक चार बड़ी रैलियां करने के बाद, पीएम मोदी झाड़ग्राम में अचानक एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। कुर्ते और लाल स्टोल वाले अपने ‘बंगाली अवतार’ में सजे पीएम ने वहां न केवल झालमुड़ी का लुत्फ उठाया, बल्कि दुकानदार और वहां मौजूद महिलाओं के साथ काफी हंसी-मजाक भी किया।

PM Modi Viral Video ‘प्याज खाता हूँ, लेकिन दिमाग नहीं’

सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर साझा किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी दुकानदार से झालमुड़ी का दाम पूछते नजर आ रहे हैं। जब दुकानदार ने बताया कि झालमुड़ी 10 और 20 रुपये की है, तो पीएम मोदी ने बड़े ही मजाकिया लहजे में कहा “ठीक है खिलाओ, प्याज डालना… प्याज खाता हूँ, लेकिन दिमाग नहीं!” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।

Modi Jhalmuri Price Video सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

इतना ही नहीं, झालमुड़ी खाने के बाद जब पीएम पैसे देने लगे, तो दुकानदार ने संकोच किया। लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर उसे पैसे दिए और ईमानदारी से भुगतान किया। पीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि व्यस्त रविवार के बीच इस स्वादिष्ट और मसालेदार झालमुड़ी ने उनकी थकान मिटा दी। प्रधानमंत्री का यह देसी और बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.