PM Modi Live in Lok Sabha | Photo Credit: IBC24 Customize
नई दिल्ली: PM Modi Live in Lok Sabha महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है। स्पेशल सेशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर विधेयक पेश किया गया। इसके साथ ही परिसीमन से जुड़ा विधेयक भी पेश किया गया। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में लामबंदी तेज हो गई है। लोकसभा में कुल मिलाकर तीन विधेयक पेश किया गया। जिसके बाद आज पीएम मोदी ने लोकसभा को (PM Modi Speech) संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सुबह से चर्चा चल रही है। काफी साथी यहां से भी जिन मुद्दों को स्पर्श किया गया है उसको तथ्यों और तर्क से सदन को जरूर जानकारी देंगे। इसलिए मैं उन विषयों में जाना नहीं चाहता।
PM Modi Live in Lok Sabha मैंने पहले भी कहा है कि हम भाग्यवान हैं कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल करने का सौभाग्य मिल रहा है। हम सभी सांसद इस अवसर को जाने न दें। हम भारतीय सब मिलकर के देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। हमारी शासन वयवस्था को संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की भी रूप स्वरूप को तय करेगा, लेकिन ये देश की दिशा और दशा भी तय करने वाला है।
Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/AsiBPaaoEg
— Narendra Modi (@narendramodi) April 16, 2026