PM Modi Live in Lok Sabha: ‘देश की दशा-दिशा तय करने वाला बिल’, महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले पीएम मोदी, देखें लाइव

PM Modi Live in Lok Sabha: देश की दशा-दिशा तय करने वाला बिल, महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले पीएम मोदी, देखें लाइव

PM Modi Live in Lok Sabha: ‘देश की दशा-दिशा तय करने वाला बिल’, महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले पीएम मोदी, देखें लाइव

PM Modi Live in Lok Sabha | Photo Credit: IBC24 Customize

Modified Date: April 16, 2026 / 03:40 pm IST
Published Date: April 16, 2026 3:36 pm IST

नई दिल्ली: PM Modi Live in Lok Sabha महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर लोकसभा में चर्चा जारी है। स्‍पेशल सेशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण कानून में संशोधन को लेकर विधेयक पेश किया गया। इसके साथ ही परिसीमन से जुड़ा विधेयक भी पेश किया गया। इसको लेकर सत्‍ता पक्ष और विपक्ष में लामबंदी तेज हो गई है। लोकसभा में कुल मिलाकर तीन विधेयक पेश किया गया। जिसके बाद आज पीएम मोदी ने लोकसभा को (PM Modi Speech) संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सुबह से चर्चा चल रही है। काफी साथी यहां से भी जिन मुद्दों को स्पर्श किया गया है उसको तथ्यों और तर्क से सदन को जरूर जानकारी देंगे। इसलिए मैं उन विषयों में जाना नहीं चाहता।

पीएम बोले- देश की आधी आबादी राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेगी

PM Modi Live in Lok Sabha मैंने पहले भी कहा है कि हम भाग्यवान हैं कि हमें देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया में शामिल करने का सौभाग्य मिल रहा है। हम सभी सांसद इस अवसर को जाने न दें। हम भारतीय सब मिलकर के देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। हमारी शासन वयवस्था को संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की भी रूप स्वरूप को तय करेगा, लेकिन ये देश की दिशा और दशा भी तय करने वाला है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।