PM Modi Mann Ki Baat 130th Episode : ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने युवाओं को किया सैल्यूट, पहली बार वोटर बनने वालों को दिया यह खास संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले साल 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। 130वें एपिसोड में उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस, लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और भारत के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर देशवासियों से संवाद किया।

PM Modi Mann Ki Baat 130th Episode : ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने युवाओं को किया सैल्यूट, पहली बार वोटर बनने वालों को दिया यह खास संदेश

US-Israel Iran War News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: January 25, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: January 25, 2026 12:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री मोदी ने मतदान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
  • भारत के दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बनने पर युवा उद्यमियों की सराहना की।
  • छत्तीसगढ़ के IGKV सभागार सहित देशभर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना गया।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 77वें गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले साल 2026 के पहले मन की बात का सम्बोधन कर रहे हैं। आज मन की बात का 130वां एपिसोड है। मन की बात के 130वें एपिसोड में उन्होंने सभी को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मतदान को लोकतंत्र की आत्मा बताया।Mann Ki Baat 130th Episode  इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस, मतदाता दिवस, स्टार्टअप समेत कई विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने चर्चा की। देशभर में विभिन्न राज्यों के मंत्रियों और आम नागरिकों ने साल के पहले मन की बात को बड़े ही उत्साहपूर्वक सुना।

“मतदान लोकतंत्र की आत्मा है”

आपको बता दें सम्बोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मतदान के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि “मतदान लोकतंत्र की आत्मा है” और हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज नेशनल वोटर्स डे पर मैंने माय-भारत के वॉलंटियर्स को एक पत्र लिखा है। PM Modi Mann Ki Baat News इसमें मैंने उनसे आग्रह किया है कि जब हमारे आसपास का कोई युवा साथी पहली बार मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हो तो हमें उस खुशी के मौके को मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए। यह अवसर किसी भी भारतीय के जीवन का बड़ा माइलस्टोन होता है। इसलिए जरूरी है कि हम देश में वोटर बनने का उत्सव मनाएं।

सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं

इसके बाद उन्होंने सम्बोधन में आगे सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 के ट्रेंड के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आजकल मैं सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प ट्रेंड देख रहा हूं। उन्होंने याद दिलाया कि 10 साल पहले जनवरी 2016 में हमने स्टार्टअप की जो छोटी-सी शुरुआत की थी, आज वह बहुत बड़ी बन चुकी है। 3rd Largest Startup Ecosystem आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है। पीएम मोदी ने उन सभी युवाओं को सैल्यूट किया जो नई-नई चीजें सोच रहे हैं और अपना खुद का स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के स्टार्टअप ऐसी कमाल की चीजें कर रहे हैं जो 10 साल पहले सोचना भी मुश्किल था।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ मंत्रियों ने IGKV में सुना संबोधन

प्रधानमंत्री की मन की बात के 130वें संबोधन को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखा गया।Raipur IGKV Mann Ki Baat Program  राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने अलग-अलग जगहों पर एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सुना। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के IGKV सभागार में भी खास रौनक रही, जहां डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और गुरु खुशवंत साहेब मौजूद रहे। इनके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर सम्बोधन को सुना।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.