PM Modi Meeting With CMs : पीएम मोदी अचानक करेंगे सभी राज्यों के सीएम के साथ इमरजेंसी मीटिंग, इस बड़ी वजह से बुलाई गई बैठक

Ads

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें ईंधन आपूर्ति, जमाखोरी रोकने और राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 05:39 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 05:41 PM IST

PM Modi Meeting With CMs / Image Source : file

HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
  • बैठक में ईंधन आपूर्ति, राज्यों की तैयारी और समन्वय पर चर्चा होगी।
  • जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए राज्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

नई दिल्ली : PM Modi Meeting With CMs पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है। भारत में भी लोग LPG, पेट्रोल , और डीज़ल को लेकर चिंता में है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम यानि 27 मार्च को 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

चुनाव वाले राज्य नहीं होंगे बातचीत में शामिल

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में राज्यों की तैयारियों और आगामी योजनाओं की गहन समीक्षा की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य टीम इंडिया की भावना के तहत केंद्र और राज्यों के बीच आपसी तालमेल सुनिश्चित करना है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां के मुख्यमंत्री इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। उन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से अलग से बैठक आयोजित की जाएगी।

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने युद्ध के बाद पैदा हुई हालातों पर लोकसभा और राज्यसभा में विस्तार से चर्चा की थी। Middle East War India Update, अपने संबोधन में पीएम ने तेल-गैस की निर्बाध आपूर्ति के लिए मेड इन इंडिया जहाजों और भंडारण क्षमता को मजबूत करने का रोडमैप पेश किया था। उन्होंने राज्य सरकारों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि युद्ध की आड़ में किसी भी प्रकार की जमाखोरी न होने दी जाए। साथ ही पीएम ने डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए शांति का संदेश देते हुए देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाया था। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों को सख्त आदेश दिए हैं कि युद्ध का बहाना बनाकर जो लोग सामान छिपा रहे हैं या महंगा बेच रहे हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से दुनिया को नुकसान तो हुआ है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है। सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए मंत्रियों का एक खास ग्रुप भी बनाया है। सरकार अब घरेलू गैस के लिए एलपीजी के साथ-साथ पीएनजी को भी बढ़ावा दे रही है ताकि सप्लाई में कोई दिक्कत न आए।

इन्हे भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक क्यों कर रहे हैं?

बैठक का उद्देश्य पश्चिम एशिया की स्थिति के बीच ईंधन आपूर्ति, राज्यों की तैयारी और केंद्र-राज्य समन्वय की समीक्षा करना है।

क्या सभी राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे?

नहीं, जिन राज्यों में चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है, वहां के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल नहीं होंगे।

सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए क्या निर्देश दिए हैं?

प्रधानमंत्री ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि युद्ध का बहाना बनाकर सामान छिपाने या महंगा बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।