प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की
Modified Date: May 14, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: May 14, 2026 4:30 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिक्स देशों के शीर्ष राजनयिकों से मुलाकात की।

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के महत्वपूर्ण सम्मेलन की यहां शुरुआत हुई।

प्रधानमंत्री से संयुक्त रूप से मुलाकात करने वाले लोगों में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, ब्राजील के माउरो विएरा, इंडोनेशिया के सुगिओनो और दक्षिण अफ्रीका के रोनाल्ड लामोला शामिल थे।

यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया संकट विशेष रूप से अमेरिका और इजराइल के ईरान के खिलाफ युद्ध से ऊर्जा आपूर्ति में उत्पन्न भारी व्यवधानों के कारण वैश्विक आर्थिक प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

समूह की अध्यक्षता कर रहे भारत ने सितंबर में होने वाले ब्रिक्स वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी की।

ब्रिक्स में शुरुआत में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। वर्ष 2024 में इसका विस्तार कर इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया। वर्ष 2025 में इंडोनेशिया भी इस समूह का सदस्य बना।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में