Saayoni Ghosh Latest Statement: टीएमसी को अब भी नहीं नतीजों पर ऐतबार.. इस चर्चित महिला नेत्री का बयान, ‘हारें नहीं, हमको हराया गया’.. दी ये दलील
TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video: टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने बंगाल चुनाव हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाकर भाजपा पर निशाना साधा।

TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video
- सायोनी घोष ने बंगाल चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया।
- टीएमसी ने हार के बावजूद जनता से समर्थन मिलने का दावा किया।
- भाजपा सरकार बनने के बाद भी चुनाव नतीजों पर विवाद जारी।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नतीजों को 10 दिन बीत चुके है। विजयी पार्टी भाजपा के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ मंत्रियों ने शपथ ले ली है और नई सरकार ने बंगाल में कामकाज शुरू भी कर दिया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के नेता अब भी नतीजों को लेकर आशंकित है। (TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video) उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि, प्रचंड सीटों के साथ 10 सालों तक बंगाल में सत्ताशीन रही ममता बनर्जी की पार्टी को इस चुनाव 100 से भी कम सीट हासिल हुई है, उन्हें सात विरोधी लहर का खामियाजा भुगतना पड़ा हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दरअसल हम बात करे हैं टीएमसी के महिला सांसद सायोनी घोष के उस बयान की जिसमे उन्होंने फिर से वोट चोरी का राग अलापा है। बता दें कि, नतीजों के बाद आज टीएमसी की महिला सांसद सायोनी घोष पूर्व सीएम ममता बनर्जी से सौजन्य भेंट करने उनके आवास पर पहुंची थी।
इस दौरान मीडिया ने उनसे नतीजों को लेकर सवाल पूछे। पत्रकारों के सवाल पर सांसद घोष ने कहा, "हम हारे नहीं हैं, बल्कि ममता बनर्जी पर पराजय हुई है। ममता बनर्जी को वोटों की चोरी और लूट के जरिए हराया गया है। 2029 में बंगाल की जनता, पूरे देश की जनता और 2031 में पश्चिम बंगाल की माताएं, धरती और जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगी।"
#WATCH | Kolkata, West Bengal: After the meeting with TMC chief Mamata Banerjee, TMC MP Saayoni Ghosh says, "We have not lost, but Mamata Banerjee has been defeated. Mamata Banerjee has been defeated by stealing votes, by looting votes. In 2029, the people of Bengal, the people… pic.twitter.com/AJfosGPlf1
— ANI (@ANI) May 14, 2026
टीएमसी विधायक के दो घरों पर पुलिस की छापेमारी
दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक दिलीप मंडल के दो घरों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापेमारी की। (TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video) मंडल पर एक वीडियो संदेश में भड़काऊ टिप्पणी करने और भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी देने का आरोप है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायमंड हार्बर जिला पुलिस केंद्रीय बलों के साथ सुबह पायलान क्षेत्र में विधायक के आवास पर पहुंची।
पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, "प्राथमिकी में दर्ज विशिष्ट आरोपों के आधार पर जारी जांच के तहत तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कानून के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।" वायरल हो रहे वीडियो में, मंडल को एक जनसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धमकी भरे बयान देते हुए सुना जा सकता है।
ये कोई टूरिस्ट रिजॉर्ट नहीं, टीएमसी नेता का घर है। दरअसल टीएमसी के पाइलान के विधायक ने वोटरों को धमकी दी थी कि भाजपा को वोट नहीं करना। यह शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस विधायक की तलाश में उनके घर पहुंची, तो पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। इससे पहले टीएमसी के एक नेता के घर सोने का… pic.twitter.com/ZPeMzSCGbf
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) May 14, 2026
स्कूलों में सुबह की सभा में "वंदे मातरम" का गायन अनिवार्य
पश्चिम बंगाल सरकार हर दिन नए फैसले ले रही है। साथ ही पूर्ववर्ती सरकार एक फैसले की भी समीक्षा कर रही है। (TMC MP Saayoni Ghosh Latest Statement and Video) इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की सभा के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य होगा।
निर्देश में कहा गया है कि स्कूल शुरू होने पर होने वाली सभा में प्रत्येक छात्र को राष्ट्रगीत के गायन में भाग लेना होगा। संस्थानों के प्रमुखों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा, 'अगले सोमवार से राज्य के सभी स्कूलों में प्रार्थना गीत के रूप में ‘वंदे मातरम’ की शुरुआत की जाएगी। मैं आज नबान्न (सचिवालय) जाकर उन्हें इस बारे में सूचित करूंगा।' शिक्षा निदेशक द्वारा 13 मई को सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कक्षाओं की शुरुआत से पहले सुबह की सभा में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि राज्य के सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से सभी बच्चे इसे गाएं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
🔥Singing Vande Mataram becomes mandatory in all WEST BENGAL schools
- BJP CM West Bengal Suvendu Adhikari
26% of the Population of West Bengal cannot give any excuse for not singing Vande Mataram pic.twitter.com/BM4gC8Botn
— Sheetal Chopra 🇮🇳 (@SheetalPronamo) May 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना
परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग
सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य
लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया
डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सायोनी घोष ने दावा किया कि वोट चोरी और लूट के जरिए टीएमसी को हराया गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: TMC MP Saayoni Ghosh Alleges Vote Theft After Bengal Election Defeat, Targets BJP Government

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pm