Akhilesh Yadav Viral Video: भाई के अंतिम संस्कार के बीच अखिलेश यादव ने भतीजी पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इमोशनल कर देने वाला वीडियो
Akhilesh Yadav Viral Video/Image Credit: IBC24.IN
- अखिलेश यादव का भाई प्रतीक यादव की बेटी के साथ वीडियो हुआ वायरल।
- वायरल वीडियो में भतीजी को चॉकलेट खिलाते हुए नजर आ रहे हैं अखिलेश यादव।
- प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो।
Akhilesh Yadav Viral Video: लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरूवार को लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट में किया गया। यादव परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ के बीच एक ऐसी झलक देखने को मिली, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। दरअसल, प्रतीक की मासूम बेटी अपने ताऊ अखिलेश यादव के बगल में बैठी नजर आई। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान हर तरफ छाई मायूसी के बीच अखिलेश यादव अपनी नन्हीं भतीजी को चॉकलेट खिलाकर उसका मन बहलाते दिखे। (Akhilesh Yadav Viral Video) फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने से हुई प्रतीक की असामयिक मृत्यु ने पूरे कुनबे को झकझोर दिया है, जहां अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अखिलेश यादव का वीडियो हुआ वायरल
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के दौरान अखिलेश और उनकी भतीजी का व्वॉयरल हो रहा वीडियो रिश्तों की कोमलता को दिखा रहा है। प्रतीक की छोटी बेटी अपने हाथ में मौजूद चॉकलेट को खोलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मासूम हाथों से वह खुल नहीं रही थी। शोक में डूबे अखिलेश यादव की नजर जैसे ही अपनी भतीजी पर पड़ी, (Akhilesh Yadav Viral Video) उन्होंने सारा गम किनारे रख बड़े स्नेह से उसके हाथ से चॉकलेट ली। अखिलेश ने न सिर्फ उसे खोलकर बच्ची को थमाया, बल्कि उसे दुलारते हुए चॉकलेट खिलाई।
इस दुखद घड़ी में ताऊ और भतीजी के बीच का यह अनमोल क्षण किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होते ही लोग अखिलेश यादव के इस मानवीय व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि राजनीति अपनी जगह है, (Akhilesh Yadav Viral Video) लेकिन परिवार का साथ और बच्चों के प्रति ऐसा प्रेम ही इंसानियत की असली पहचान है। भारी मन और भीगी आंखों के बीच अखिलेश का यह दुलार चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस वीडियो से नजर नहीं हट रही है।
अखिलेश यादव प्रतीक यादव की छोटी बेटी को बैकुंठ धाम में चॉकलेट खिला रहे हैं सर पर हाथ फेर रहे हैं। बच्चियों को यही अपनेपन का एहसास इस मुश्किल घड़ी में लड़ने का सहारा देगा। #AkhileshYadav #prateek #lucknow #LucknowNews pic.twitter.com/yXW0AGEu4C— Mohammad Imran (@ImranTG1) May 14, 2026
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव
Akhilesh Yadav Viral Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रतिक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठधाम में पूरे राजनैतिक और पारिवारिक सम्मान के साथ संपन्न हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह फेफड़ों में क्लॉटिंग और ऑक्सीजन की कमी से दिल पर बढ़ा दबाव बताई गई है। डॉक्टरों ने गहन जांच के लिए कुछ सैंपल भी सुरक्षित रखे हैं. विदाई की इस बेला में पूरा यादव कुनबा भावुक नजर आया, लेकिन अखिलेश और उस मासूम बच्ची की तस्वीर ने गमगीन माहौल में भी अपनों के साथ की एक अमिट छाप छोड़ दी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Narayanpur Unique Wedding: ना लग्जरी कार, ना करोड़ों का खर्च… इस खास गाड़ी पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, देख हर कोई हुआ हैरान, आप भी देखें वीडियो
- Kerala New CM VD Satheesan: राहुल गांधी के खिलाफ थी बहन प्रियंका!.. आखिर आलाकमान के पसंदीदा केसी वेणुगोपाल क्यों नहीं बन पाए मुख्यमंत्री?.. इस नेता ने किया बड़ा खुलासा
- Vasudha: रंगे हाथों पकड़ा गया गद्दार! अपनों के भेष में घूमता आस्तीन का सांप, क्या चौहान खानदान पर टूटने वाला है दुखों का एक और पहाड़?

Facebook


