PM Modi on LPG Crisis: भारत में LPG गैस संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, मंत्रियों को दिया ये सख्त निर्देश, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर…

PM Modi on LPG Crisis: भारत में LPG गैस संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, मंत्रियों को दिया ये सख्त निर्देश, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर...

PM Modi on LPG Crisis: भारत में LPG गैस संकट के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, मंत्रियों को दिया ये सख्त निर्देश, कहा- अफवाह फैलाने वालों पर…

PM Modi on LPG Crisis/Image Source: Narendra Modi

Modified Date: March 12, 2026 / 11:59 am IST
Published Date: March 12, 2026 11:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • गैस संकट पर पीएम मोदी अलर्ट
  • पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया बड़ा निर्देश
  • अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखो-पीएम मोदी

PM Modi on LPG Crisis: ईरान में जारी तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसी बीच नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को हालात पर लगातार नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मौजूदा स्थिति को घबराहट में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संभावित संकट से निपटने के लिए भारत की तैयारियां मजबूत हैं।

गैस संकट पर पीएम मोदी अलर्ट! (LPG Crisis in India)

PM Modi on LPG Crisis: सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने गुरुवार को मंत्रियों से कहा कि वे देश के भीतर की स्थिति पर सतर्क नजर रखें। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर गलत जानकारी और विपक्ष के प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दें। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि इस तरह के मामलों में आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है क्योंकि यह संकट सिर्फ किसी एक देश का नहीं बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की तैयारी कई अन्य देशों और पड़ोसी देशों की तुलना में बेहतर है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश संभावित चुनौतियों से निपटने में सक्षम है।

घबराने की जरूरत नहीं- पीएम मोदी (Narendra Modi LPG Statement)

PM Modi on LPG Crisis:   इससे पहले बुधवार को Tamil Nadu में आयोजित एक जनसभा में भी प्रधानमंत्री ने लोगों से घबराने की बजाय संयम बनाए रखने की अपील की थी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग केवल सही और सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एलपीजी संकट से जल्द निपटने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। उधर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को एक अहम कूटनीतिक सफलता मिली है। S. Jaishankar ने अपने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से बातचीत की, जिसके बाद Strait of Hormuz से भारतीय जहाजों के आवागमन का रास्ता खुल गया है। ईरान ने भारत के झंडे वाले टैंकरों को इस समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।