पीएम मोदी आज रांची के दौरे पर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में चुनावी सभा

पीएम मोदी आज रांची के दौरे पर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में चुनावी सभा

पीएम मोदी आज रांची के दौरे पर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में चुनावी सभा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 23, 2019 2:57 am IST

नई दिल्ली। आज तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है तो नहीं दूसरी ओर नेताओं का चौथे चरण के लिए नाताओं का धुआंधार प्रचार जारी है पीएम नरेंद्र मोदी आज रांची के दौरे पर रहेंगे। रांची में रोड शो के बाद लोहरदगा में चुनावी सभा भी करेंगे। सुरक्षा कारणों से पीएम नरेंद्र मोदी का रांची में रोड शो 1 घंटे का होगा।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देश की जनता को ट्वीट कर दिया मतदान का संदेश, कहा- ‘आपका वोट अनमोल है’

आज वे शाम 6.10 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से खुली गाड़ी में हिनू चौक पहुंचेंगे। वहां से रोड शो करते हुए बिरसा चौक पहुंचेंगे। इसके बाद बंद गाड़ी से राजभवन पहुंचेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी झारखंड के दौरे पर ही रहेंगे। वहीं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी आज रायबरेली में रहेंगी, सोनिया गांधी गेस्ट हाऊस में यहां विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। क्षेत्र दौरा करते हुए शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: हर घंटे बढ़ रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की मुसीबतें, अब मुस्लिम संगठन ने की FIR दर्ज करने की मांग

जबकि प्रियंका वाड्रा आज भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए निकलेंगी। तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। जहां वे दो आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर 2 बजे शहडोल में और 4 बजे जबलपुर के सिहोरा में आमसभा को संबोधित करेंगे।


लेखक के बारे में