पीएम मोदी ने समाधि स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों ने अर्पित की पुष्पांजलि

पीएम मोदी ने समाधि स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों ने अर्पित की पुष्पांजलि

पीएम मोदी ने समाधि स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत केंद्रीय मंत्रियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: August 16, 2020 2:57 am IST

नई दिल्ली। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इससे पहले पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा है कि देश की प्रगति की दिशा में अटल बिहारी वाजपेयी का अमूल्य योगदान हमेशा याद रहेगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी रविवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल स्थल ‘ गए और उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ेंनेपाल की सख्ती, भारतीय विजिटर्स को दिखाना होगा पहचान पत्र

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को याद करते हुए देश के शीर्ष नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए ट्वीट में लिखा, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए कटिबद्ध हैं, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, अटल जी के कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन को चरितार्थ होते देखा. जहां एक ओर उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, पीएम ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे विकासशील कार्य किए तो वहीं दूसरी ओर पोखरण परीक्षण व करगिल विजय से मजबूत भारत की नींव रखी।

ये भी पढ़ेंपलट गया गेम, लद्दाख में तनाव के बीच अमेरिका ने तैनात किया दुनिया का…

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए ट्वीट में लिखा, अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं, भारत के विकास और आम लोगों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे, भारत के लिए उनके विचार भावी पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे।

ये भी पढ़ेंरूसी कोरोना वैक्सीन का सच आया सामने, 38 लोगों पर हुआ टेस्ट, राष्ट्र…

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी पूर्व पीएम वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें उम्दा स्पीकर, अजातशत्रु, उदारवादी लोकतांत्रिक मूल्यों का वाहक, राष्ट्रवादी कवि, कुशल प्रशासक बताया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे संसद में पक्ष में रहे विपक्ष में, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।


लेखक के बारे में