प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 04:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद। शहीद दिवस।’’

वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही अंग्रेजों ने फांसी दी थी। आज के दिन को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

भाषा निहारिका धीरज

धीरज