1971 की जंग के जांबाजों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, पूरे देश में अलख जगाएगी ‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’

1971 की जंग के जांबाजों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, पूरे देश में अलख जगाएगी ‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’

1971 की जंग के जांबाजों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि,  पूरे देश में अलख जगाएगी ‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 16, 2020 4:35 am IST

नई दिल्ली । पीएम  नरेंद्र मोदी ने  भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ष 1971 के युद्ध में मिली शानदार विजय के 50 साल पूरा होने के अवसर पर बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर ज्योति से ‘स्‍वर्णिम विजय मशाल’ प्रज्‍ज्वलित की है।  कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के चीफ भी इस मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – बड़ा झटकाः फिर महंगा हुआ गैस सिलेंडर, अब खर्च करने होंगे इतने रुपए

इससे पहले रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्‍ट्रीय समर-स्‍मारक पर लगातार जलती रहने वाली ज्‍योति से चार विजय मशाल प्रज्‍ज्वलित की जाएंगी तथा इन्‍हें 1971 के युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं के गांवों सहित देश के विभिन्‍न भागों में ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़ें – बीजेपी का किसान सम्मेलन, कृषि मंत्री तोमर, CM शिवराज, ज्योतिरादित्य सिंधिया बताएंगे

रक्षा मंत्रालय दी जानकारी के  मुताबिक, ‘इन विजेताओं के गांवों के साथ-साथ 1971 के युद्ध स्‍थलों की मिट्टी को नई दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक में लाया जाएगा.’।
बता दें कि 16 दिसंबर भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में भारत को जीत मिली थी और एक देश के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।


लेखक के बारे में