नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’’
नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका निधन 27 मई 1964 को 74 वर्ष की आयु में हुआ था।
भाषा गोला खारी
खारी