नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अगस्त 1947 से मई 1964 तक देश की कमान संभाली थी। 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया था।
मोदी ने ट्वीट किया, “पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”
भाषा
नोमान पारुल
पारुल