नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में भारत की प्रगति में स्थायी और उल्लेखनीय योगदान दिया।
राव का जन्म 28 जून 1921 को हुआ था और उनका निधन 23 दिसंबर 2004 को हुआ। उन्होंने 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। उन्होंने हमारे राष्ट्र के इतिहास के एक महत्वपूर्ण कालखंड में भारत की प्रगति में स्थायी योगदान दिया।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि पी. वी. नरसिम्हा राव एक कुशल प्रशासक थे। इसके साथ ही वह उत्कृष्ट विद्वान भी थे, जिन्हें भारत की विविध संस्कृति का गहरा ज्ञान और व्यापक समझ थी।
भाषा गोला रंजन
रंजन