प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि दी
Modified Date: February 19, 2026 / 11:56 am IST
Published Date: February 19, 2026 11:56 am IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके महान विचार सदा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

रामकृष्ण परमहंस का जन्म 19 फरवरी 1836 को हुआ था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने अध्यात्म और साधना को जिस प्रकार जीवनशक्ति के रूप में स्थापित किया, वह हर युग में मानवता का कल्याण करता रहेगा। उनके सुविचार और संदेश सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे।’’

कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करने वाले रामकृष्ण परमहंस धर्मों के बीच सामंजस्य पर अपने उपदेशों के लिए जाने जाते हैं।

श्री रामकृष्ण और उनके प्रमुख शिष्य स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन विश्वव्यापी, गैर-राजनीतिक एवं गैर-सांप्रदायिक आध्यात्मिक संगठन हैं जो एक सदी से अधिक समय से विभिन्न प्रकार की मानवीय और सामाजिक सेवा गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में