पर्यावरण दिवस: मोदी ने एक दिन में करोड़ों पौधे लगाने के लिए उप्र और असम के लोगों की प्रशंसा की

Ads

पर्यावरण दिवस: मोदी ने एक दिन में करोड़ों पौधे लगाने के लिए उप्र और असम के लोगों की प्रशंसा की

  •  
  • Publish Date - June 6, 2026 / 12:56 AM IST,
    Updated On - June 6, 2026 / 12:56 AM IST

नयी दिल्ली,पांच जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के लोगों की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए हरित भविष्य को साकार करने में बेहद मददगार साबित होगी।

मोदी ने असम के लोगों, विशेषकर महिलाओं को भी शुक्रवार को 1.02 करोड़ पौधारोपण करने के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की उल्लेखनीय सफलता यह दर्शाती है कि लोग अब पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लोगों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई, जो देश के हर नागरिक को प्रेरित करती है! मुझे पूरा विश्वास है कि इस तरह की पहल न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए हरित भविष्य को साकार करने में बेहद मददगार साबित होंगी।’’

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में पांच करोड़ पौधे लगाए गए।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने असम के लोगों, विशेष रूप से राज्य की ‘नारी शक्ति’को, एक सतत ग्रह के निर्माण के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई दी।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष