मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने NDA के नेताओं के साथ बैठक की, ये नेता रहे मौजूद

मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने NDA के नेताओं के साथ बैठक की, ये नेता रहे मौजूद

मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने NDA के नेताओं के साथ बैठक की, ये नेता रहे मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: July 18, 2021 11:52 am IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदन के नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। राजग के कई घटक दलों के नेता बैठक में मौजूद रहे।

read more: हरियाणा में लॉकडाउन की मियाद 26 जुलाई तक बढ़ाई गई, पूर्व में दी गई …

इनमें अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राम नाथ ठाकुर, ऑल इंडिया द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेता ए नवनीतकृष्णन, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास आठवले और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता पशुपति पारस शामिल थे। बैठक सत्र के लिए सदन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गयी थी। संसद का मॉनसून सत्र 13 अगस्त तक चलने वाला है।

read more: ‘राहुल गांधी को उनकी पार्टी ही सीरियस नहीं लेती’, क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com