जम्मू कश्मीर में आज पीएम मोदी की जनसभा, इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे पर

जम्मू कश्मीर में आज पीएम मोदी की जनसभा, इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे पर

जम्मू कश्मीर में आज पीएम मोदी की जनसभा, इधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश दौरे पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: April 14, 2019 1:43 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्दनेजर आज सभी पार्टियों के दिग्गजों नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मोदी पीएमओ में केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के लिए वोट मांगेंगे। जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भई पढ़ें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरुकता वाहन को किया रवाना

इसके अलावा मोदी मुरादाबाद और अलीगढ़ में दो और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश में भीमराव अंबेडकर की जयंती में शिरकत करेंगे। उधर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में तीसरा रोड शो करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर पूर्व राज्य के सिलचर से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। जनता दल यूनाइटेड आज अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती हैं।

ये भई पढ़ें: डॉ रमन सिंह के कहने पर CM भूपेश बघेल ने ट्विटर पर बदला नाम, लिखा- ‘छोटा 

इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 12 बजे सिखेड़ा फार्म हाउस, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ में अमरोहा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलीगढ़ में आयोजित विजय संकल्प रैली में उपस्थित रहेंगे। उसके बाद 4 बजे क्रिश्चिन इंटर कॉलेज मैदान, मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह की यूपी ने चार सभाएं हैं, वो नगीना बदायूं, आगरा, और फतेहपुर सीकरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।


लेखक के बारे में