प्रधानमंत्री मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 11:15 AM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 11:15 AM IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि उनका बलिदान आज भी करोड़ों लोगों को सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा, ‘‘हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी आज भी असंख्य लोगों को सत्य और न्याय की राह पर दृढ़ बने रहने की प्रेरणा देती है। उनका बलिदान साहस और दृढ़ संकल्प की शक्ति की भी याद दिलाता है।’

मुहर्रम पर शिया मुस्लिम समुदाय हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करता है। हजरत इमाम हुसैन, हजरत मोहम्मद साहब के नवासे थे और उन्होंने कर्बला के युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

भाषा शोभना रंजन

रंजन