अटल की सेहत जानने सुरक्षा और प्रोटोकॉल के बिना ही एम्स पहुंचे मोदी

अटल की सेहत जानने सुरक्षा और प्रोटोकॉल के बिना ही एम्स पहुंचे मोदी

अटल की सेहत जानने सुरक्षा और प्रोटोकॉल के बिना ही एम्स पहुंचे मोदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: June 25, 2018 7:19 am IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी कल शाम यानी रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत का जायजा लेने के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (एम्स ) में पहुंचे। बता दें कि पीएम मोदी बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल के ही एम्स पहुंचे थे। इतना ही नहीं पीएम मोदी के पहुंचने की खबर अस्पताल प्रसाशन को भी नहीं थी।  

यह भी पढ़ें : पुलिस परिवार आंदोलन रोकने शहर छावनी में तब्दील, इन थानों के पुलिसकर्मी किए गए नजरबंद

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी अपने आवास सात कल्याण मार्ग से एम्स तक ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल  बिहारी वाजपेयी की सेहत का जायजा लिया, और अस्पताल में कुछ 45 मिनट तक रुके। वाजपेयी के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अस्पताल की ओर से कोई ताजा बयान जारी नहीं किया गया है, मगर कहा जा रहा है कि उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

बताते चलें कि  किडनी में संक्रमण , छाती में संकुलन और पेशाब कम होने के चलते 11 जून को वाजपेयी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वेब डेस्कIBC24


लेखक के बारे में