पीएम मोदी आज एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का करेंगे उद्घाटन, सुपरसोनिक विमान का दिखेगा जलवा

पीएम मोदी आज एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का करेंगे उद्घाटन! PM Modi will inaugurate the 14th edition of Aero India today

पीएम मोदी आज एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का करेंगे उद्घाटन, सुपरसोनिक विमान का दिखेगा जलवा

PM Modi will reply on the President's address today

Modified Date: February 13, 2023 / 08:54 am IST
Published Date: February 12, 2023 10:53 pm IST

बेंगलुरु: inaugurate the 14th edition of Aero India प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारत की द्विवार्षिक एयरोस्पेस प्रदर्शनी- ‘एयरो इंडिया’ का उद्घाटन करेंगे। ‘एयरो इंडिया’ सैन्य विमानों, हेलीकाप्टरों, रक्षा उपकरणों और नये युग के एवियोनिक्स के निर्माण के लिए देश को एक उभरते हुए केंद्र के रूप में प्रदर्शित करेगा। अधिकारियों के मुताबिक बेंगलुरु के बाहरी इलाके में वायुसेना के यालहंका सैन्य अड्डे के परिसर में पांच-दिवसीय इस प्रदर्शनी में 809 रक्षा कंपनियों के अलावा 98 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Read More: ये क्या बोल गई क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, सुनकर हो जाएंगे हैरान… 

inaugurate the 14th edition of Aero India अधिकारियों ने कहा कि एयरो इंडिया में लगभग 250 बिजनेस-टू-बिजनेस समझौते होने की उम्मीद है, जिससे लगभग 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया के 14वें संस्करण का विषय ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज’ है। इसका उद्देश्य एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र में देश की क्षमताओं में वृद्धि को प्रदर्शित कर एक मजबूत और आत्मनिर्भर ‘नये भारत’ के उदय का प्रचार करना है।

Read More: ये क्या बोल गई क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, सुनकर हो जाएंगे हैरान… 

प्रदर्शनी में सरकार के ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के अनुरूप स्वदेशी उपकरणों और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एयरो इंडिया- 2023’ देश की विनिर्माण क्षमता और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परिकल्पित ‘आत्मनिर्भर भारत’ को साकार करने की दिशा में हुई प्रगति का उल्लेख करेगा।

Read More: आतंकी हमलों में बढ़ोतरी के लिए सुरक्षा बलों की ‘लापरवाही’ जिम्मेदार, पूर्व पीएम ने दिया विवादित बयान … 

उन्होंने कहा कि यह आयोजन एयरोस्पेस और विमानन क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया भारत में एयरोस्पेस क्षेत्र के विस्तृत विकास में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और रक्षा निर्माण में देश के आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगा। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि बेंगलुरु एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरेगा। हमारा उद्देश्य एक जीवंत रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।’’

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।