PM Narendra Modi News: लेह में हुआ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन, पीएम मोदी ने जताई प्रसन्नता, कही ये दिल छू लेने वाली बात

Ads

PM Narendra Modi News: पीएम मोदी ने कहा प्रसन्नता का विषय है कि लेह में ‘तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया गया।

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 07:43 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 07:44 PM IST

PM Narendra Modi News/Image Source: Narendra Modi

HIGHLIGHTS
  • तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन गृह मंत्री शाह ने किया उद्घाटन।
  • प्रदर्शनी के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने जताई प्रसन्नता।
  • 14 मई तक जारी रहेगी पवित्र अवशेष की प्रदर्शनी।

PM Narendra Modi News: नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह के जीवत्सल में तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लद्दाखवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि, 75 वर्षों के बाद ये पवित्र अवशेष लद्दाख में वापस आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के ज्ञान की बातें उनके ढाई हजार वर्ष बाद भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन है।

गृह मंत्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि न केवल लद्दाख और कारगिल के भगवान बुद्ध के अनुयायी, बल्कि अन्य धर्मों के अनुयायी भी भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों से शक्ति प्राप्त करेंगे।

उपराज्यपाल समेत कई लोग रहे मौजूद

PM Narendra Modi News:  इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, सांसद मोहम्मद हनीफा और विभिन्न मठों के रिनपोचे उपस्थित थे। (PM Narendra Modi News) इन पवित्र अवशेषों को देश के भीतर किसी प्रदर्शनी के लिए उनके स्थायी स्थान से बाहर पहली बार लाया गया है। पवित्र अवशेषों की यह प्रदर्शनी 14 मई तक लद्दाख में आयोजित की जाएगी।

पीएम मोदी ने जताई ख़ुशी

वहीं अब इस प्रदर्शनी को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी सामने आया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लेह में ‘तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया गया। (PM Narendra Modi News) सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ये पूजनीय अवशेष कपिलवस्तु के पिपरावा स्तूप से संबंधित हैं और उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में उत्खनित किए गए थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी लद्दाख के लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करती है। इससे लद्दाख में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

PM Narendra Modi News:  पीएम मोदी ने आगे कहा कि, यह प्रदर्शनी 14 मई तक जारी रहेगी। आने वाले दिनों में, यह ज़ांस्कर भी जाएगी। यह पूरे लद्दाख के लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक बहुमूल्य अवसर प्रदान करती है। इससे लद्दाख में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-