पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद मीर की हत्या पर जताया शोक, घटना की निंदा कर परिजनों के प्रति प्रकट की संवेदनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद मीर की हत्या पर जताया शोक, घटना की निंदा कर परिजनों के प्रति प्रकट की संवेदनाएं
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद मीर की हत्या की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की। पीएम मोदी ने लिखा कि, जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेता गुलाम मोहम्मद मीर की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। हमारे देश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना।
पीएम मोदी ने लिखा-
Strongly condemn the killing of @BJP4JnK leader Shri Ghulam Mohammed Mir. His contribution towards strengthening the party in J&K will always be remembered. There is no place for such violence in our country. Condolences to his family and well-wishers.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 5, 2019
बता दें कि आतंकियों ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के एक भाजपा नेता की गोली मारकर दी थी। हादसे में घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी सांसे थम गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम भाजपा नेता गुल मुहम्मद मीर के घर पर तीन आतंकवादी आए और उनसे उनकी कार की चाबी मांगी। जैसे ही भाजपा नेता ने उन्हें कार की चाबी दी उन्होंने गुल मुहम्मद को गोली मार दी और उनकी कार लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव पीएम के लिए भेज ऑपरेशन चला रही है। वहीं, इलाके में नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?

Facebook


