हरदीप पुरी को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री : माकपा

हरदीप पुरी को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री : माकपा

हरदीप पुरी को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री : माकपा
Modified Date: February 20, 2026 / 06:32 pm IST
Published Date: February 20, 2026 6:32 pm IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को कहा कि ‘एपस्टीन फाइल’ के मामले में नाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को पद से हटाया जाना चाहिए।

पार्टी के महासचिव एम ए बेबी ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी पर इस पूरे प्रकरण में झूठ बोल रहे हैं।

बेबी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एपस्टीन फाइल से हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ स्पष्ट सबूत मिले हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार संसद में चर्चा की अनुमति नहीं दे रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री ने अपने संवाददाता सम्मेलन में झूठ बोला है। उन्होंने हमारे देश को शर्मसार किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।’’

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में