यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता

यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता

यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 2, 2022 8:36 pm IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के मुद्दे पर रात साढ़े आठ बजे एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।’’

करीब 20,000 भारतीयों में से अब तक 6,000 को स्वदेश लाया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद प्रधानमंत्री लगातार विश्व के नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से बात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने जल्द से जल्द संघर्षविराम के महत्व पर सहमति व्यक्त की।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में