यूक्रेन में स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री कर रहे हैं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Ads

यूक्रेन में स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री कर रहे हैं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

  •  
  • Publish Date - March 4, 2022 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) यूक्रेन में जारी रूसी सैन्य कार्रवाई और वहां से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री यूक्रेन से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।’’

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब रूसी बलों ने यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में हमले तेज कर दिए हैं और इसी क्रम में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुई गोलाबारी के बाद आग लग गई है।

संयंत्र में आग लगने के बाद वहां से विकिरण फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

इस बीच, भारतीयों को यूक्रेन से निकालने के प्रयासों को और तेज कर दिया गया है। भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान भी भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन गंगा’’ में शामिल किए गए हैं।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा