Indian Navy Yoga Under Water : जहां सांस लेना भी चुनौती, वहां नौसैनिकों ने किया योग! समंदर की गहराइयों से आया ऐसा VIDEO, देख दुनिया रह गई हैरान

Ads

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के जांबाजों ने समुद्र की गहराइयों में तैरती सबमरीन के भीतर योग कर एक अनोखा संदेश दिया। सीमित जगह और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच किए गए योग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 10:26 AM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 10:31 AM IST

Indian Navy Yoga Under Water / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • भारतीय नौसेना के सबमरीनर्स ने समुद्र की गहराइयों में किया योग
  • भारतीय नौसेना के सबमरीनर्स ने समुद्र की गहराइयों में किया योग
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

नई दिल्ली : Indian Navy Yoga Under Water :  आज पूरे देश और दुनिया में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय नौसेना (Indian Navy) के जांबाजों ने समंदर की गहराइयों में योग कर एक नया और अद्भुत रिकॉर्ड कायम किया है। नौसेना के सबमरीनर्स (Submariners) ने पानी के नीचे तैरती सबमरीन के भीतर योग के विभिन्न आसन कर पूरी दुनिया को निरोग रहने का संदेश दिया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

सबमरीन के भीतर किया योग

Submariners Yoga Record International Yoga Day मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना की सबमरीन शाखा के अधिकारियों और नाविकों ने इस विशेष अभियान में हिस्सा लिया। सबमरीन के भीतर की जगह बेहद सीमित और चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन इसके बावजूद देश के इन रक्षकों ने पूरी निष्ठा के साथ अनुलोम-विलोम, प्राणायाम और कई कठिन योगासन किए। सोशल मीडिया पर सबमरीन के भीतर योग करते नौसैनिकों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। नौसेना के अधिकारियों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों और मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए नौसैनिकों के जीवन में योग बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

INS Vikramaditya Yoga Celebrations भारतीय नौसेना हर साल योग दिवस पर कुछ न कुछ अनोखा और प्रेरणादायक करती है। इस बार समंदर की गहराइयों के साथ-साथ नौसेना के युद्धपोतों और विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य व आईएनएस विक्रांत पर भी सामूहिक योग सत्रों का आयोजन किया गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :