Tamil Nadu Cracker Factory Blast / Image Source : SCREENGRAB
नई दिल्ली : Tamil Nadu Cracker Factory Blast : तमिलनाडु के थूथुकुडी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस भीषण विस्फोट की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और राहत बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
Tamil Nadu Cracker Factory Explosion मिली जानकारी के अनुसार, थूथुकुडी स्थित इस पटाखा कारखाने में रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक यह जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में झुलसे 26 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Thoothukudi Firework Factory Blast डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से 3 मजदूरों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दमकल की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फैक्ट्री में धमाका किस वजह से हुआ, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Thoothukudi, Tamil Nadu: A powerful explosion at Balaji Fire Works factory near Ettayapuram killed one worker, Mariammal, and injured 26 others, including three critically. Three rooms were destroyed, while two more remain unstable. Firefighters are conducting search operations… pic.twitter.com/4lJBWgrgZl
— IANS (@ians_india) June 20, 2026