CG Weather Update Today: प्रदेश में गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ads

CG Weather Update Today: प्रदेश में गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 08:04 AM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 08:05 AM IST

CG Weather Update Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 23 जून तक राज्य में मानसून आगे बढ़ने की संभावना
  • अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी
  • अंडा गांव में बच्ची की मौत

रायपुर: CG Weather Update Today दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब देश के कई राज्यों में प्री मानसून की भी शुरुआत हो चुकी है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां अभी मानसून के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री बस्तर से होती है, लेकिन इस बार 15 जून का समय भी निकल गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में प्री मानसून ​ (Pre-Monsoon) एक्टिव है।

अगले पांच दिनों ​तक बारिश की संभावना

CG Weather Update Today मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश के जारी रहने संभावना जताई है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

बिजली गिरने से बच्ची की मौत

वहीं सक्ती जिले के अंडा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेल रही थी, इसी दौरान तेज गर्जना और बिजली कड़कने के बीच वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई , घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना मिलते ही अड़भार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दीप्ति चंद्रा गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मौसम खराब होने के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं सूचना मिलने पर अड़भार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में मानसून कब आएगा?

अनुमान है कि 23 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा।

अगले दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बिजली गिरने की घटना कहाँ हुई?

सक्ती जिले के अंडा गांव में।