मोदी 29 मई को जाएंगे सिंगापुर और इंडोनेशिया दौरे पर

Ads

मोदी 29 मई को जाएंगे सिंगापुर और इंडोनेशिया दौरे पर

  •  
  • Publish Date - May 25, 2018 / 10:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए 29 मई को सिंगापुर और इंडोनेशिया के 5 दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगे। दोनों देशों के नेताओं के साथ वार्ता के दौरान रक्षा समेत कई अन्य अहम मुद्दों पर समझौते हो सकते हैं। मोदी इंडोनेशिया पहली बार जबकि सिंगापुर दूसरी बात जाएंगे।  पीएम मोदी इस वर्ष अब तक 6 विदेश दौरे कर चुके हैं। इन 6 टूर में उन्होंने 11 देशों की यात्राएं की हैं।

विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति सरन के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के शांगरी ला में 1 जून को एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सिंगापुर में संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें : बोधगया सीरियल ब्लास्ट, सभी 5 आरोपी दोषी करार, सजा पर फैसला 31 मई को

 

बताया गया कि इन विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अपना फोकस भारत-प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर रखेंगे। इस मसले पर अपनी नीतियां विश्व के समक्ष रखने का यह भारत के लिए बेहतर मौका है। साथ ही वे सागरमाला प्रोजेक्ट पर भी बात करेंगे।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 21 मई को एक दिन के अनौपचारिक दौरे पर रूस गए थे। इसके अलावा 27-28 अप्रैल को मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी अनौपचारिक मुलाकात की थी।  

 वेब डेस्क, IBC24