जहरीली शराब पीने से 12 की मौत, कई की हालत नाजुक
जहरीली शराब पीने से 12 की मौत, कई की हालत नाजुक
कानपुर। बीते 2 दिनों में उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर और कानपुर देहात में 12 से ज्यादा लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। इतना ही नहीं कई लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने शराब पी है, उनमें से ज्यादा लोगों ने सरकारी दुकान से शराब खरीदी थी। बता दें कि शनिवार को 6 लोगों की मौत कानपुर नगर के सचेंडी इलाक़े में और रविवार को 6 लोगों की मौत कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र में हुई। कई लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में लापरवाही के आरोप में कानपुर क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। वहीं दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गयया है। जानकारी के अनुसार दुकानदार पूर्व विधायक का करीबी बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : राजनाथ ने कहा- नक्सलियों का पैसा विदेशों में भी, अवैध संपत्ति भी होगी जब्त
सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 ₹ लाख देने की घोषणा की है, वहीं अभी तक पुलिस ने इस, मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है, इनमें अभियुक्त विनय सिंह भी शामिल है।
ये भी पढ़ें : स्पॉ सेंटर में ग्राहक बनकर गए पुलिस जवान, थाईलैंड और नागालैंड की लड़कियों के साथ कई धरे गए
कानपुर नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की कई स्तर पर जांच की जा रही है और दोषियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर ऐक्ट जैसी धाराओं में भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं इस मामले पर कानपुर के ज़िलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनाएं जहां हुई हैं वो दो अलग-अलग ज़िलों में भले ही आते हों लेकिन दोनों गांवों की दूरी सिर्फ सात किमी. है। उन्होंने बताया कि इस लोकल ब्रैंड की शराब न सिर्फ़ कानपुर नगर और कानपुर देहात, बल्कि और भी कई ज़िलों में ख़रीदी जाती है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


