काल बनी जहरीली शराब, यूपी और उत्तराखंड में 40 से ज्यादा लोगों की मौत
काल बनी जहरीली शराब, यूपी और उत्तराखंड में 40 से ज्यादा लोगों की मौत
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से अब तक 40 से ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए है। उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम झबरेड़ा क्षेत्र में स्थित बालूपुर गांव में एक मृतक की तेरहवीं में अवैध शराब परोसी गई जिसके बाद लोगों की तबीयत खराब हो गई,जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान 16 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
जहरीली शराब मौत मामले पर उत्तराखंड के आबकारी और वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। जहरीली शराब से पीड़ितों का हरिद्वार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर गुर्जर, आरक्षण की कर रहे हैं मांग
वहीं उत्तरप्रदेश में सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक पांडे के मुताबिक जहरीली शराब के सेवन से अब तक मरने वालों की संख्या 18 है। 42 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी, 2 आबकारी निरीक्षक, 2 आबकारी सिपाही और 3 पुलिस उपनिरीक्षकों और 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा कुशीनगर में भी जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या दहाई के आंकड़े को पार कर गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ते ही बांदा सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापे मारे गए हैं जहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।
ये भी पढ़ें- वीकएंड में शेयर बाजार : 424 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 11,000 के नीचे
उत्तराखंड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रावत ने हरिद्वार जिला प्रशासन को अस्पताल में भर्ती लोगों को हरसंभव चिकित्सा सुविधाएं देने का आदेश दिया है।

Facebook


