पुलिस ने शिक्षक को किया गिरफ्तार, 26 छात्राओं के साथ किया था ये काम

Police arrested teacher : केरल पुलिस ने नवंबर 2021 से लेकर अब तक 26 छात्रों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कन्नूर के एक सहायता प्राप्त

पुलिस ने शिक्षक को किया गिरफ्तार, 26 छात्राओं के साथ किया था ये काम
Modified Date: January 15, 2023 / 06:57 am IST
Published Date: January 15, 2023 6:50 am IST

कन्नूर : Police arrested teacher : केरल पुलिस ने नवंबर 2021 से लेकर अब तक 26 छात्रों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कन्नूर के एक सहायता प्राप्त स्कूल के 52 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ शिक्षक को 12 जनवरी को जिला ‘चाइल्डलाइन’ अधिकारियों की शिकायतों के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : आज बदल जाएंगे इन तीन राशियों के भाग्य, चारों ओर से होगा बंपर लाभ 

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात…

Police arrested teacher :  पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हाल में एक छात्रा ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में स्कूल की एक अन्य शिक्षिका को बताया था। शिक्षिका ने तुरंत चाइल्डलाइन अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने बाद में हमें मामले की जानकारी दी। हमें 11 जनवरी को शिकायत मिली।”

यह भी पढ़ें : बालोद और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, जन समस्याओं का करेंगे समाधान 

छात्राओं ने की थी शिकायत

Police arrested teacher :  अधिकारी के मुताबिक, आगे की काउंसलिंग के बाद और छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की। उन्होंने कहा, “हमने 12 जनवरी को पांच मामले दर्ज किए और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में शुक्रवार को 21 और मामले दर्ज किए गए।” अधिकारी के मुताबिक, एक अदालत ने शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित छात्राओं ने नवंबर 2021 से लेकर अब तक छेड़छाड़ की कई घटनाओं के बारे में बताया है, जब महामारी के बाद स्कूल दोबारा खुले थे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.