स्वास्थ्य मंत्री के पद से बर्खास्त होने के बाद विजय सिंगला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस वजह से गिरी गाज

Police arrested the health minister of Punjab, know what is the matter

स्वास्थ्य मंत्री के पद से बर्खास्त होने के बाद विजय सिंगला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस वजह से गिरी गाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: May 24, 2022 2:50 pm IST

चंडीगढ़ : Police arrested the health minister भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ देर बाद विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिंगला अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने ही हुए हैं।

Read more : तुलसी सिलावट की फिसली जुबान, ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोल दिए मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री 

Police arrested the health minister सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। वह दंत चिकित्सक हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं।” मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है।

Read more : पेट्रोल-डीजल के बाद अब इन चीजों की कीमतों में आएगी भारी कमी, केंद्र सरकार कर रही टैक्स में कटौती करने की तैयारी 

सिंगला ने रिश्वत मांगने की बात स्वीकारी

भगवंत मान ने कहा कि उन्हें मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा, मंत्री विजय सिंगला ने यह स्वीकार किया है कि उन्हें रिश्वत मांगी थीं। मान ने कहा, जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। भगवंत मान ने कहा, जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत मां के बेटे हैं और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया था कि पंजाब से भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं, एक पर्सेंट भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।